संसद सदस्‍य शंकर लालवानी की गाड़ी का कटा चालान

खंडवा
 लोकसभा उपचुनाव को लेकर खंडवा में डटे इंदौर के संंसद सदस्‍य शंकर लालवानी के वाहन का यहां चालान कट गया। आचार संहिता के पालन को लेकर लापरवाही बतरने के चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई होने पर लालवानी भाजपा पदाधिकारी की बाइक पर बैठकर गए। पुलिस ने वाहन का 1500 रुपये का चालान काटा है।

यह घटना सोमवार को केवलराम चौराहे पर हुई। यहां इंदौर सांसद शंकर लालवानी कार से आए हुए थे। कार चौराहे के पास खड़ी थी। इसमें नंबर प्लेट पर सांसद लिखा हुआ था। इसके साथ ही सायरन के लिए कार के उपर हूटर लगे हुए थे।

यह देखकर यातायात पुलिस ने पहले को कार के व्हील में लाॅक लगा दिया। इसके बाद जब सांसद लालवानी कार में सवार होकर जाने लगे तो सूबेदार देवेंद्र सिंह परिहार ने उनके ड्रायवर को रोकते हुए आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने हूटर और नेम प्लेट लगाने पर कार का चालान काट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *