सराफा कारोबारी को लूटने एक माह पहले बनाई थी योजना, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़
एक माह से सराफा कारोबारी को लूटने के लिए तीन चोर लगातार निगरानी कर रहे थे और 1 अक्टूबर को ग्राम साजापाली रोड पुल के आगे से लूटने में कामयाब हो गए लेकिन दो दिन के भीतर वे पकड़ भी लिए गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के सभी सामान को बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हटरी चौक सक्ती निवासी राजेन्द्र कुमार सोनी की सक्ती में ज्वेलर्स की दुकान है, वे आसपास के गांव में लगने वाले हाट बाजार में भी दुकान लगाया करते थे। 01 अक्टूबर को पूर्व की भांति राजेन्द्र सोनी ग्राम बेहरचुंआ बाजार दुकान लगाने सोने-चांदी के जेवरात करीब 5 किलो कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार तथा अन्य सामान फैंसी पायल घुंघरू, पीतल के सामान करीब 4 लाख 50 हजार रुपए को लेकर अपने मोटर सायकल में गये थे। बाजार के बाद शाम करीब 6 बजे के आसपास घर लौटते समय ग्राम साजापाली रोड पुल के आगे अज्ञात आरोपियों द्वारा राजेन्द्र सोनी से मारपीट कर सोने, चांदी के जेवरात, बहीखाता व अन्य फैंसी जेवरात को लूटकर भाग गये। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी खरसिया, थाना प्रभारी खरसिया, चौकी प्रभारी खरसिया मौके पर पहुंचे। घायल राजेन्द्र सोनी को खरसिया सिविल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद मेट्रो हास्पिटल रायगढ़ में भर्ती कराया गया। रात में ही एडिशनल एसपी लखन पटले के साथ पुलिस टीम मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचकर घायल कारोबारी के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर आहत के परिजनों से पूछताछ घटना की विस्तृत जानकारी लिया गया।
एसडीओपी खरसिया के नेतृत्व में जांच में जुटी पुलिस टीमें घटनास्थल के आसपास के गांवों में पूछताछ प्रारंभ किया और ग्राम साजापाली के संदिग्धों को तलब कर पूछताछ कर रही थी मुखबिर द्वारा ग्राम साजापाली के नागेश्वर गबेल को वारदात में शामिल होने का संदेह जताते हुए बेहरचुंआ बाजार आसपास देखना बताया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल संदेही नागेश्वर गबेल को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपने साथी भरत श्रीवास निवासी कसाईपाली एवं प्रकाश बरेठ निवासी साजापाली के साथ मिलकर लूटपाट करना बताया। पुलिस ने नागेश्वर के निशानदेह पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर तीनों आरोपियों से लूट के सारे जेवरातों की बरामदगी की गई है तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, दो डंडा व कुल्हाड़ी की जब्ती की गई है। घटना के संबंध में घायल के छोटे भाई मनोज कुमार सोनी के रिपोर्ट पर  थाना खरसिया में  धारा 397 दर्ज  किया गया है, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।  

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे करीब एक माह से लूट की योजना बनाकर व्यापारी राजेन्द्र सोनी पर निगाह रखे हुए थे। आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे जानते थे कि प्रत्येक शुक्रवार को राजेन्द्र सोनी बेहरचुंआ बाजार में दुकान लगाने आते हैं। ये 29 सितंबर (शुक्रवार) को भी लूटपाट की ताक में थे पर सफल नहीं हुये, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से 1 अक्टूबर को मोटर सायकल में भरत श्रीवास बाजार से लेकर उनके घर जाने के रास्ते पर राजेन्द्र सोनी का अपने मोटर सायकल में पीछा कर रहा था और अपने साथियों को मोबाइल पर उनकी गतिविधियों को बता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *