जोबट में भाजपा-कांग्रेस के साथ ही जयस भी मैदान में

भोपाल
जोबट विधानसभा उपचुनाव में अब त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना बढ़ गई है। भाजपा-कांग्रेस के साथ ही जयस भी मैदान में उतर सकती है। कांग्रेस में दावेदारों में अब एक नाम और बढ़ गया है। कांग्रेस की ओर से महेंद्र सिंह रावत का नाम सामने आया है। यह नाम प्रदेश कांग्रेस के आदिवासी विभाग की ओर से आगे बढ़ाया गया है। महेंद्र सिंह रावत सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष हैं। उन्हें दिग्विजय सिंह खेमे का भी समर्थन मिल गया है। इससे पहले इस सीट से अलीराजपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेश पटेल और दीपक भूरिया का नाम दावेदारों में शामिल था।

इधर जयस ने कांग्रेस को अपनी ओर से नितेश अलावा का नाम उम्मीदवार बनाने के लिए दिया है। बताया जाता है कि नितेश अभी सरकारी नौकरी में हैं, वे अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल कांग्रेस नितेश के नाम पर विचार नहीं कर रही है। ऐसे में यह संभावना बढ़ रही है कि कांग्रेस-भाजपा के साथ जयस भी मैदान में नजर आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *