ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए आज से नई गाइडलाइन जारी

नई दिल्ली
ब्रिटेन सरकर की यात्रा नियम के खिलाफ आज से भारत सरकार ने  नए यात्रा नियम लागू कर दिए हैं। भारत सरकार यूके नागरिकों के भारत आने को लेकर कुछ जरूरी गाइडलाइन जारी की है।  यह दिशानिर्देश आज यानी 4 अक्तूबर से शुरू हो गया है।  यह नियम सभी ब्रिटेन नागरिकों के लिए या वहां से भारत आने वाले लोगों पर लागू होगा। नागरिकों को भारत पहुंचने पर अपना वैक्सीनेशन रिपोर्ट तो दिखाना होगा।  इसके अलावा सरकार के आदेश का पालन करना होगा।

दरअसल, इंग्लैंड से रवाना होने से 72 घंटे पहले तक की RT-PRC रिपोर्ट लेकर चलना होगा और यहां आने पर उन्हें निगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगा। इसके बाद उन्हें भारत में आठ दिन बाद फिर से आर टीपीसीआर टेस्ट करवाना जरूरी है। इसके साथ ही उन्हें इधर उधर भटकने नहीं दिया जाएगा। पूरे दस दिन उन्हें क्वारंटीन में रहना अनिवार्य होगा।

हालांकि, भारत सरकार की कार्रवाई के बाद ब्रिटिश हाई कमीशन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनकी नजरों में भारत सरकार से बातचीत जारी है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि कई लोग भारत से यूके आ रहे हैं। 62,500 छात्रों को इस साल जून तक वीजा दिया जा चुका है। ऐसे में आगे भी ट्रैवल को आसान बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।0-day-quarantine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *