आर्यन की हिरासत बढ़ाने का मांग नहीं करेगा NCB
मुंबई
मुंबई में क्रूज रेव पार्टी से गिरफ्तार किए गए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के बारे में एक बड़ी खबर आई है। कहा जा रहा है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने अब आर्यन की और कस्टडी न मांगने का फैसला किया है। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एनसीबी अब आर्यन खान की और कस्टडी बढ़ाने की मांग नहीं करेगी।
बताया जा रहा है कि सोमवार को आर्यन खान को ज्यूडिशल कस्टडी में भेजा जा सकता है और उसी दौरान उनके वकील जमानत की अर्जी लगा देंगे। भले ही रविवार को कोर्ट में जिरह के दौरान आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने पैरवी करते हुए कहा कि आर्यन पर लगाए आरोप जमानत के लायक हैं। लेकिन अगर कोर्ट ने नहीं माना तो आर्यन खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
एनसीबी नहीं करेगी कस्टडी बढ़ाने की मांग
बता दें कि क्रूज में मिले ड्रग्स के मामले में पकड़े गए आर्यन खान को रविवार को एक कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें एनसीबी की एक दिन की (Aryan Khan custody) कस्टडी में भेज दिया गया था। आर्यन की पूरी रात एनसीबी के दफ्तर में बने सेल में कटी थी।
आर्यन के साथ-साथ इस मामले में अरबाज मर्चेंट (Arbaaz Merchantt) और मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) को भी गिरफ्तार किया गया था।
