परिवहन एवं राजस्व मंत्री राजपूत ने झाबुआ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
भोपाल
परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने झाबुआ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मंत्री राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि 5 अक्टूबर को झाबुआ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पट्टे वितरित करेंगे।
