चार दोस्त कुंड में गिरे, तीन को बचाया, एक का रेस्क्यू जारी

धार

गुलरजीरी के बर्फानी झरने में डूबे युवक की तलाश में रविवार सुबह से ही रेक्स्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शनिवार काे इंदौर से 50 युवाओं का एक ग्रुप घूमने के लिए बफार्नी झरने पर पहुंचा था। झरने में सभी दोस्त मस्ती कर रहे थे कि अचानक चार दोस्त झरने के पास ही कुंड में खेलते-खेलते गिर गए। साथियों ने ग्रामीणों की मदद से तीन दोस्तों को तो बचा लिया, लेकिन एक दोस्त मिल नहीं पाया। उसकी तलाश में देर शाम तक रेस्क्यू चलाया गया, लेकिन उसका पता नहीं चला।

नालछा विकासखंड स्थित गुलरजीरी के बर्फानी झरने में पिकनिक मनाने आए 50 युवाओं के ग्रुप के 18 वर्षीय वैदिक पिता प्रमोद तिवारी निवासी पाटनीपुरा दोस्तों के साथ खेलते खेलते झरने के नीचे बने बड़ाकुंड में जा गिरा। तैरना ना आने के कारण कुंड में नीचे चला गया। उसके अन्य तीन मित्र भी कुंड में में गिर गए थे। उन्हें जैसे-तैसे साथियों और ग्रामीणों ने बचाया पर वैदिक लापता है।

जानकारी मिलने पर नालछा थाना प्रभारी जयदीप सोलंकी दल बल के साथ वहां पहुंचे वैदिक की तलाश में रेस्क्यू दल भी घटनास्थल पर पहुंच चुका है, जो सुबह उजाला होते ही अपना काम शुरू कर देगा। पुलिस के मुताबिक लगभग 50 युवाओं का ट्रैकिंग दल नालछा विकासखंड की कुंज रोड पंचायत के मजरे गुलरजीरी से भी अंदर जंगल में बर्फानी वाटर पार्क पिकनिक मनाने आए थे। यह लोग एक बस में वहां पहुंचे थे। उसी समय वैदिक अपने दोस्तों के साथ पानी के अंदर खेल रहा था।

इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी में जाने लगा उसके साथ तीन अन्य मित्र पीयूष, हर्ष और जानू भी डूबने की स्थिति में थे, जिन्हें उपस्थित ग्रामीणों और साथियों ने जैसे-तैसे निकाला और उनके शरीर से पानी निकालने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए रवाना किया। तीनों दोस्तों की तो जान बच गई, लेकिन वैदिक का पता नहीं चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *