महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार: मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया

भोपाल
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि राज्य सरकार महिला स्व सहायता समूहों को मजबूती देकर ग्रामीण विकास में तेजी लाने के हर संभव प्रयास कर रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में पोषण आहार संयत्रों का संचालन एमपी एग्रो से लेकर आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूहों के परिसंघों को सौंपा जा रहा है। इस फैसले से प्रदेश में पोषण आहार तैयार कर उसके मुनाफे से प्रदेश के लाखों समूह सदस्य लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में 16 सितम्बर को स्व-सहायता समूह संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को यह पोषण आहार संयंत्र सौपे जाने का आश्वासन दिया गया था जिसे उन्होंने पूरा किया। जिस पर कैबिनेट ने सहमति दे दी है।

मंत्री सिसोदिया ने कहा कि पोषण आहार संयंत्रों के संचालन से प्राप्त होने वाले लाभांश में से 5 प्रतिशत का उपयोग संयंत्रों के संधारण के लिए सुरक्षित रखते हुए शेष 95 प्रतिशत लाभांश स्व-सहायता समूहों को प्राप्त होगा। इन संयंत्रों में प्रतिमाह 50 से 60 करोड़ रुपए का पोषण आहार तैयार होता है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा काम समूहों को सौंपे जाने से सरकार की महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में अनूठी योजनाएं लागू की हैं ताकि प्रदेश को देश में अग्रणी राज्यी बनाया जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *