कांग्रेस ने पूर्व मंत्री मुकेश नायक को खांडव उप चुनाव का प्रभारी बनाया

भोपाल
मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों के लिए होने जा रहे उप चुनावों  के लिए भाजपा (BJP) और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है। दोनों दल उप चुनावों में पूरी ताकत झोंक कर सीट पर कब्ज़ा करना चाहते हैं।  इस बीच में पार्टियों ने अपने वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां देना शुरू कर दिया है।

मध्य प्रदेश उपचुनावों  की तारीखों के ऐलान के बाद से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिवराज कैबिनेट में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह  को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।भाजपा ने उन्हें उप चुनाव में चुनाव प्रबंधन के काम की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले मंगलवार देर रात सीएम हाउस पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने प्रभारी मंत्रियों को काम सौंपे है और पूरी मेहनत से उपचुनाव में जुटने को कहा है।

उधर कांग्रेस ने भी अपने दो पूर्व मंत्रियों को खंडवा लोकसभा सीट के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मंत्री मुकेश नायक को खांडव उप चुनाव का प्रभारी बनाया है तो उनका साथ देने के लिए पूर्व मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री राजकुमार पटेल को सह प्रभारी बनाया है। कांग्रेस ने MP Congress के अधिकृत ट्विटर हैंडिल पर इस आशय के आदेश की कॉपी साझा की।

गौरतलब है कि खंडवा लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर में उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर 2021 को मतदान होना है। 1 अक्टूबर को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसके बाद 8 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 13 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख रखी गई है। 30 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसके बाद 2 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। बीजेपी हो या फिर कांग्रेस अभी तक किसी ने भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *