कांग्रेस की मुसीबत और बढ़ी, 13 विधायक दिल्ली पहुंचे प्रभारी पुनिया से करेंगे मुलाकात

 रायपुर
 पंजाब में कांग्रेस की राजनीति में मची उथल-पुथल के बीच छत्तीसगढ़ के 13 विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। विधायक बृहस्पत सिंह इन विधायकों का नेतृत्व कर रहे हैं बृहस्पत ने नईदुनिया से चर्चा में कहा कि कुछ विधायक छत्तीसगढ़ सदन में रुके हैं और कुछ विधायक निजी होटल में रुके हुए हैं। विधायक प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से भी मुलाकात करेंगे और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

बृहस्पत ने कहा कि पहले भी कांग्रेस के 60 विधायकों ने लिखित और मौखिक रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में समर्थन दिया है। आलाकमान को विधायकों ने अपने निर्णय के बारे में बताया है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल टीएस सिंहदेव का नाम लिए बिना बृहस्पत ने कहा कि किसी एक व्यक्ति को खुश करने के लिए कांग्रेस के 70 विधायकों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता है। कांग्रेस आलाकमान देश के अन्य राज्यों में जो भी बदलाव कर रही है, उसमें छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाने की शर्त रखी जा रही है। ऐसे में प्रदेश में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

उन्होंने आलाकमान से मिलने का वक्त मांगा है. ये सभी विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में भी बदलाव के लिए इन विधायकों ने हाईकमान से मिलने का समय मांगा है.

कांग्रेस के अन्य विधायकों ने कहा कि पूरे देश में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में ऐसी स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के किसान खुशहाल हैं और 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी से खुश हैं।

दिल्ली जाने वाले विधायक

बृहस्पत सिंह

द्वारिकाधोश यादव

पुरुषोत्तम कंवर

गुरुदयाल बंजारे

मोहित केरकेटा

चन्द्रदेव राय

यूडी मिंज

विनय जायसवाल, मनेन्द्रगढ़

प्रकाश नायक, रायगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *