बच्‍चों के पोषण के लिए सरकार ने लॉन्‍च की ये नई स्‍कीम

नई दिल्ली
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक हुई जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए हैं. आज की बैठक में लिए गए फैसले को लेकर पीयूष गोयल और अनुराग ठाकुर ने मीडिया को जानकारी दिया है. अनुराग ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट ने पीएम पोषण स्कीम को शुरू करने का फैसला किया है.

गौरतलब है कि मंगलवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक हुई थी. इसमें कई अहम पहलुओं पर चर्चा की गई थी. वहीं, आज की बैठक में कई प्रस्ताव पास कर दिए गए हैं. अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज कैबिनेट ने पीएम पोषण स्कीम को शुरू करने का फैसला किया है. इस स्कीम के तहत 11.2 लाख से ज्यादा सरकारी स्कूलों के बच्चों को मुफ्त में दिन का खाना मिलेगा.

इस स्कीम को 5 सालों के लिए चलाई जाएगी. इसके लिए सरकार ने 1.31 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला किया है. आपको बता दें कि यह स्कीम वर्तमान में जारी मिड-डे मील की जगह पर आएगी. इस स्कीम को केंद्र सरकार राज्य सरकारों की मदद से चलाएगा. लेकिन मुख्य रूप से सारी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी.

केंद्र सरकार ने पीएम-पोषण योजना की शुरुआत की है. इससे देश भर के 11.2 लाख से अधिक सरकारी स्कूलों के बच्चों को फायदा मिलेगा. मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह योजना 5 साल तक चलेगी और इसमें 1.31 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय निर्यात बीमा खाता (एनईआईए) योजना को जारी रखने और 5 वर्षों में 1,650 करोड़ रुपये की सहायता अनुदान को मंजूरी दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *