31 दिसंबर को रिलीज होगी शाहिद कपूर की ‘जर्सी’

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर की स्टोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी 31 दिसंबर को रिलीज होगी। महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोले जाने के एलान के बाद से फिल्म जगत में फिल्मों की रिलीज डेट का लगातार एलान हो रहा है। अब शाहिद कपूर की मोस्टअवेटेड स्टोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी की नई रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। इसकी जानकारी शाहिद कपूर ने फिल्म में अपने किरदार का एक फोटो शेयर कर दी है। शाहिद कपूर ने अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि फिल्म को इस साल के अंत में 31 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। शाहिद ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘जर्सी’ 31 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। गौरतलब है कि गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन मे बनी ‘जर्सी’ फिल्म इसी नाम की तमिल स्पोर्टस ड्रामा फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *