दिल्ली कैपिटल्स के रबाडा, नॉर्टजे और ड्वारशुइस UAE पहुंचे 

नई दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे और बेन ड्वारशुइस को दुबई पहुंच गए। दक्षिण अफ्रीका के रबाडा और नॉर्टजे तथा ऑस्ट्रेलिया के ड्वारशुइस के दुबई होटल पहुंचने के बाद उनका कोविड-19 टेस्ट किया गया। समाचार एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, ड्वारशुइस छह दिन के क्वारंटीन में रहेंगे। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी रबाडा और नॉर्टजे श्रीलंका में वनडे और टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद बायो-बबल से सीधे दिल्ली कैपिटल्स के बायो-बबल में पहुंचे।  दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को ही बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर सिद्धार्थ प्रैक्टिस के चोटिल होने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को अपनी टीम में शामिल किया है। वह नेट गेंदबाज के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के बायो बबल का हिस्सा हैं और उन्हें अब मुख्य टीम में शामिल कर दिया गया है। सिद्धार्थ ने आईपीएल में शामिल होने से पहले 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें शुरू में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चुना गया था, लेकिन 2021 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा था। 

दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की जगह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को अपनी टीम में शामिल किया था। टीम ने हाल में एक बयान में कहा था कि उसने लीग के 14वें सीजन के दूसरे लेग के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडर वोक्स की जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। दूसरे लेग की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है और दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मुकाबला 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *