आईवाईएफ द्वारा कुल हिंद मुहिम दौड़ो अपने रब की तरफ का आयोजन

रायपुर
इस्लामिक युथ फेडरेशन (आई वाई एफ) द्वारा 15 से 30 सितम्बर एक कुल हिंद मुहिम दौड़ो अपने रब की तरफ का आयोजन किया जा रहा है। इस मुहिम के अन्तर्गत आईवाई -एफ – मुस्लिम समाज को यह संदेश देना चाहती है कि वर्तमान परिस्थिति में जो संकट और कठिनाइयां उनको पेश आ रही हैं उसका बड़ा कारण स्वयं उनके अंदर पाई जाने वाली दीन से दूरी, भौतिकवाद और अनैतिकता जैसी कमजोरियां हैं। चूंकि हिन्दुस्तान के मुसलमान हालात के सामने सही से खड़े नहीं हो पा रहे हैं, फलस्वरूप वह मायूसी, कायरता, डर और खौफ का शिकार हो रहे हैं।

मुसलमानों को चाहिए कि इन परिस्थितयों में अल्लाह ताला की ओर लौटें और दीने इस्लाम को मजबूती से पकड़ें। मुसलमान अल्लाह पर भरोसे के साथ साथ तौबा को अपना तरीका बनाएं। इतिहास के इस संदेश को भी हम मुसलमानों को याद रखना चाहिए कि मुश्किल परिस्थिति में सब्र ही मुसलमानों के लिए कामयाबी और सफलता का रास्ता बन सकता है। अखिल भारतीय अभियान प्रभारी असगर खान ने इन विचारों को व्यक्त किया।उन्होंने आगे कहा कि इस संदेश को व्यक्त करने के लिए आईवाईएफ  द्वारा कॉर्नर मीट्स, जन संवाद और दूसरे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *