जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक 27 को होगी
रायपुर
जिला पंचायत रायपुर की समान्य सभा की बैठक अब 27 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। पूर्व में यह बैठक 25 सितम्बर को आयोजित होनी थी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों को नियत समय एवं स्थान में उपस्थित होने को कहा है।
