भाजपा का सेवा व समर्पण अभियान से मनेगा मोदी का जन्मदिन

रायपुर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 11 लाख पोस्ट कार्ड आभार व शुभकामना के साथ भेजने की तैयारी भाजपा नेताओं की है। भाजयुमो के कार्यकर्ता पांच लाख फोन पर नमो एप इंस्टाल कराएंगे.वहीं राशन दुकानों पर बांटेंगे प्रधानमंत्री के फोटो वाला झोला,इसके साथ व्याख्यान व सेमीनार के भी वृहद कार्यक्रम रखे गए हैं।

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज पीसी करते हुए इसकी जानकारी दी है। उनका कहना था, नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। तबसे लेकर 2014 में देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने और आज तक के 20 वर्ष का कार्यकाल वास्तव में सेवा और समर्पण का प्रतीक है। रमन सिंह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने 17 सितम्बर से लेकर 7 अक्टूबर तक के बीस दिन के समय को सेवा और समर्पण के रूप में ही मनाए जाने का निर्णय लिया है। इसी दौरान महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस भी आता है। इन 20 दिनों के लिए प्रदेश भाजपा ने कई कार्यक्रम तय किए हैं। डॉ. रमन सिंह ने कहा, इन 20 दिनों में भाजपा जनता तक पहुंचेगी और केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाएगी। छत्तीसगढ़ से शुभकामना और आभार के कुल 11 लाख पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जाएंगे। युवा मोर्चा कुल 5 लाख लोगों के मोबाइल में नमो एप इंस्टाल कराएगा। बताया गया कि सेवा और समर्पण अभियान का प्रभार प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी को दिया गया है। पूर्व मंत्री लता उसेंडी इस अभियान की सह प्रभारी होंगी।

 डॉ. रमन सिंह ने सेवा और समर्पण अभियान के कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ उठाने वालों को झोला वितरित किया जाएगा। इसके लिए 3 लाख झोले मंगाए गए हैं। इस झोले पर प्रधानमंत्री की फोटो छपी है। भाजपा शासित राज्यों में सरकार खुद इसे बांट रही है। उन्होंने बताया कि वितरण के दौरान लोगों को बताया जाएगा कि प्रधानमंत्री ने 80 करोड़ को जो 5 किलो अनाज दिया है। वहीं छत्तीसगढ़ में 2,3, और 5 लोगो के परिवार को यह अनाज नहीं मिला है। युवा मोर्चा की ओर से व्याख्यान और भारत दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। भाजपा उस दिन प्रदेश और सभी जिला कार्यालयों में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित प्रदर्शनी लगायेगी।

प्रदेश के सभी तीस संगठन जिलों में चुने हुए नदी-तालाब, जलाशयों की सफाई की जाएगी। प्रदेश के 23 हजार 683 मतदान केन्द्रों में डेढ़ लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। 17 सितम्बर को अधिक से अधिक संख्या में लोगों का टीकाकरण हो, इस लिए पार्टी के सभी लोग जागरुकता अभियान चलाएंगे। युवा मोर्चा सभी 30 जिलों में रक्तदान शिविर लगाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *