सीएम योगी ने किया ट्वीट- यूपी बना 9 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन करने वाला पहला राज्य

लखनऊ
उत्तर प्रदेश 9 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज देने वाले देश के पहला राज्य बन गया है। अब तक प्रदेश में 7.45 करोड़ से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। जबकि 1.52 करोड़ से ज्यादा लोगों ने दोनों डोज ले लिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री जी ने बैठक में अधिकारियों को टीकाकरण प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने ट्वीट में कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में कोविड टीके की 9 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं। उ.प्र. इस अतुल्य उपलब्धि को अर्जित करने वाला देश का प्रथम राज्य है। आप भी लगवाकर 'टीका जीत का', जीवन व जीविका को बचाने के इस महाभियान को सफल बनाएं।''
 
उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। पिछले दिन हुई कोविड टेस्टिंग में 66 जिलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। बीते दिन 10.80 लाख से अधिक लोगों ने टीका कवर प्राप्त किया है। इस प्रकार प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 8.97 करोड़ से अधिक हो गया है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि जल्द ही हम 9 करोड़ से अधिक कोविड डोज देने वाले देश के प्रथम राज्य होंगे। अब तक प्रदेश में 7.45 करोड़ से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। जबकि 1.52 करोड़ से ज्यादा लोगों ने दोनों डोज का कवर पा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *