पूर्व मंत्री मानपाल की सपा में वापसी, ली सदस्यता

 आगरा 
पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें लखनऊ कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कराई है। नके समर्थकों ने भी कासगंज से जाकर सपा की सदस्यता ग्रहण की है।

मंगलवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण करते समय मानपाल सिंह ने कहा कि सपा से उनके भावनात्मक रिश्ते रहे हैं। किन्हीं कारणों से वह कुछ समय के लिए पार्टी से अलग रहे हैं। उनका आगामी राजनीतिक सपा के साथ ही रहेगा। सपा के मजबूत बनाने के लिए वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ काम करेंगे। सदस्यता ग्रहण करते समय सपा नेता रामजीला सुमन, रामगोविंद चौधरी व अरविंद सिंह गोप के साथ ही अन्य बड़े नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *