चेचेरे भाई प्रिंस राज को रेप केस से बचाने में बढ़ी चिराग की मुश्किलें? 

नई दिल्ली 
रेप केस में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद और चचेरे भाई प्रिंस राज पासवान के साथ आरोपी बनाए जाने पर सफाई देते हुए लोजपा नेता चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि मैंने दोनो पक्षों की बात सुनी थीं और उन्हें पुलिस के पास जाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि मैं आज भी इसके पक्ष में हूं कि पीड़ित को न्याय मिले।

चिराग ने कहा कि मैंने जनवरी में दोनों पक्षों को सुना, लेकिन कोई निर्णय लेने के लिए मैं जांच एजेंसी नहीं हूं। जो दोषी है उसे सजा मिलनी ही चाहिए। एफआईआर में मेरा भी नाम आया है, जहां कहा गया है कि यह मामला मेरी जानकारी में था। मैं तो कह ही रहा हूं कि मेरी जानकारी में था। मैं पहला व्यक्ति हूं जिसने सुझाव दिया था कि उन्हें यह आपराधिक मामला है और उन्हें पुलिस के पास जाना चाहिए और घटना की रिपोर्ट करनी चाहिए और मामले की जांच की जानी चाहिए। मैं अब भी आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाने के पक्ष में हूं।

FIR में महिला ने कहा है कि होटल में रेप की बात मैंने चिराग पासवान को बताई थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। चिराग पासवान को सबूत मिटाने का आरोपी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *