तेज रफ्तार कार की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे आ गिरे बाइक सवार, दो की मौत

 बेंगलुरू 
बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर पर मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कर्नाटक पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात की है जब बाइक पर सवार एक पुरुष और एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।

पुलिस ने कहा, "गंभीर रूप से घायल होने से महिला और पुरुष दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच, कार का चालक नितेश भी घायल हो गया है और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" पुलिस ने कहा, "इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में धारा 279 और 304 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *