अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के दौरे पर जाएंगे 

नई दिल्ली
उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने पूरी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी ने यहां पर सभी विधानसभा चुनावों पर चुनाव लड़ने के साथ अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित कर चुकी है। खुद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में अपनी गतिविधि बढ़ा दी है। एक महीने में यह दूसरी बार आगामी 19 सितंबर को उत्तराखंड जा रहे है। पार्टी के मुताबिक वह आगामी 19 सितंबर को उत्तराखंड में एक दिन की यात्रा पर जा रहे है। इस बार वह कुमाऊं क्षेत्र का दौरा करेंगे। वहां कई कार्यक्रमों का हिस्सा लेंगे। यात्रा के दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार अजय कोटियाल भी रहेंगे। इस दौरान वहा पार्टी के प्रचार के साथ उत्तराखंड सरकार की विफलताओं को भी जनता के सामने रखेंगे। बीते कुछ समय में पार्टी की गतिविधियों के बाद जिस तरह वहां जनता का समर्थन मिला है, उससे पार्टी उत्साहित है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते वह खुद चुनावों तैयारियों व रणनीतियों पर नजर बनाएं हुए है। उनके अलावा मनीष सिसोदिया भी उत्तराखंड का दो बार दौरा कर चुके है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *