फरदीन खान ‘विस्फोट’ से 11 साल बाद बॉलीवुड में कर रहे हैं वापसी
एक्टर फरदीन खान 11 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। इस बात को अब फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने कंफर्म कर दिया है। उन्होंने बताया है कि फरदीन उनकी अपकमिंग फिल्म ‘विस्फोट’ से कमबैक करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ही करेंगे। फिल्म में फरदीन खान के अलावा रितेश देशमुख भी मुख्य भूमिका में हैं। फरदीन आखिरी बार 11 साल पहले फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ में नजर आए थे। उनकी यह कमबैक फिल्म ‘विस्फोट’ वेनुजुएला की 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉक, पेपर, सिजर्स’ का आॅफिशल हिंदी रीमेक है। इस फिल्म ने 85वें आॅस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड जीता था। संजय गुप्ता ने कहा, हां, फरदीन एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। अगर सब कुछ प्लान के हिसाब से चला तो हम इस महीने के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। फरदीन और रितेश ने स्क्रिप्ट पढ़ ली है और उन्हें यह बेहद पसंद आई है। अभी कुछ पेपरवर्क चल रहा है और हम इस फिल्म के लिए तैयार हैं।
