गृह मंत्री ने की होमगार्ड के काम की समीक्षा

भोपाल
होमगार्ड के जवान जब आपदा में दिन रात एक कर बचावा में लगे हुए होते हैं तब भी उन्हें निशुल्क भोजन शासन की ओर से नहीं मिलता है। यह बात आज विदिशा जिला होमगार्ड के कमांडेंट ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को बताई। गृह मंत्री आज होम गार्ड मुख्यालय पर समीक्षा करने के लिए पहुंचे थे।

बताया जाता है कि इस दौरान विदिशा कमांडेंट ने नगर सैनिकों की यह पीड़ा बताते हुए कहा कि गंज बासौदा में कुआ धसने के दौरान बचाव कार्य में नगर सैनिक दिन रात जुटे हुए थे। विभाग की ओर से निशुल्क भोजन की व्यवस्था नहीं की गई थी, इस कारण देर शाम को भोजन मिल सका।  इससे पहले डीजी पवन जैन ने आपदा के दौरान एसडीआरएफ द्वार किए गए कार्यो का एक प्रजेंटेशन भी दिया। गृह मंत्री ने कहा कि आपदा में एसडीआरएफ के जवानों ने जो काम किया है, वह तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा है कि होम गार्ड जवानों की मेहनत के बदोलत ही सरकार लोगों की सुरक्षा करने में सफल होती है।

वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए मिश्रा ने कहा कि आरक्षण मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण  प्रदेश के कई शासकीय कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस मामले पर बनी समिति के अध्यक्ष होने के नाते मेरा प्रयास रहेगा कि सभी पक्षों को साथ लाकर ऐसा हल निकले जिससे सभी वर्गो को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि 17 सितंबर को सभी थानों में कर्मचारियों के नाम पर पौधरोपण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *