CDM जनरल विपिन रावत ने पीतांबरा माई के किए दर्शन

ग्वालियर/दतिया
देश के पहले चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल विपिन रावत ने आज दतिया स्थित पीतांबरा पीठ पहुंचे जहां उन्हें माई के दर्शन किए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते किसी को भी मंदिर परिसर में जाने की इजाजत नहीं थी। पूरी व्यवस्था फौज ने अपने हाथों में ले रखी है।

गौरतलब है कि जनरल रावत सोमवार को ग्वालियर आए थे जहां से उन्हें झांसी जाना था, लेकिन मौसम के अचानक खराब होने पर उन्हें कुछ देर के लिए वायुसेना के सैनिक एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा। इस दौरान उन्होेंने वायुसेना के आला अफसरों से चर्चा की की। जनरल रावत पीतांबरा माई के दर्शन करने के बाद वापस ग्वालियर लौटे और यहां से दिल्ली रवाना हो गए। उनके आने-जाने का सारा शेड्यूल सेना के पास होने से खास जानकारी नहीं मिली।

जनरल रावत ने सोमवार को झांसी स्थित सैनिक छावनी में व्हाइट टाइगर डिवीजन का निरीक्षण करने के साथ ही सैनिकों की दक्षता को परखा। यहां उन्होंने सेना के आला अफसरों के साथ तात्कालीक घटनाक्रम पर चर्चा की।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *