सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़े अफगानिस्तान क्रिकेट के ये दो चमकते सितारे, फिलहाल क्वारंटीन में 

 नई दिल्ली 
अफगानिस्तान क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी 19 सितंबर शुरू होने होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2021 दूसरे हाफ के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआएच) कैंप में शामिल हो गए हैं। राशिद और नबी दोनों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए हैं और फिलहाल वे क्वारंटीन में हैं। सूत्रों का कहना है कि एसआरएच मैनेजमेंट हर समय दोनों खिलाड़ियों के परिवार का विशेष ख्याल रखेगा। अफगानिस्तान में इन दिनों जारी राजनीतिक उठा पटक के बीच इन दोनों खिलाड़ियों का माइंड फ्री होना बहुत जरूरी है और ऐसे में इन्हें ऐसा ही माहौल दिया जाएगा। 

सूत्र ने कहा, ' वे अभी यूएई में हैं और क्वारंटीन में रह रहे हैं। वे केवल पेशेवर नहीं हैं, बल्कि उनके साथ फैमिली भी हैं और टीम पूरी तरह से उनका, केवल टूर्नामेंट के दौरान ही नहीं, हर समय ध्यान रखेगी। मैनेजमेंट इस बात को सुनिश्चित करने की कोशिश करेगा कि वो अच्छे माइंडसेट के साथ अपनी क्षमता के अनुसार बेस्ट प्रदर्शन करें।' 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *