महंगाई और बढ़ते अत्याचार को लेकर प्रदर्शन करने महिला कांग्रेस हुई दिल्ली रवाना

रायपुर
देश में बढ़ती महंगाई और अत्याचार को देखते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी ने 15 सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया हैं। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आज छत्तीसगढ़ से भी 300 से अधिक महिलाएं ट्रेन से रवाना हुई जो 15 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होगी।

महिला कांग्रेस रायपुर शहर अध्यक्ष आशा चौहान ने बताया कि रायपुर जिला से उनके नेतृत्व में 50 और प्रदेश से लगभग 300 से अधिक महिलाएं दिल्ली रवाना हुई हैं। इस दौरान महिला कांग्रेसियों ने न केवल रायपुर स्टेशन में, बल्कि ट्रेन में भी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी। महिला कांग्रेसी ट्रेन के यात्रियों को भी यह बताती रहीं कि किस तरह देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कैसे कांग्रेस महंगाई को कम करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बना रही है। कांग्रेस देश के सभी राज्यों में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर चुकी है। चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। दिल्ली पहुंचने के बाद सभी महिलाएं 15 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *