राष्ट्रीय स्तर के शूटर नमनवीर सिंह का घर में मिला शव 

नई दिल्ली
राष्ट्रीय स्तर के शूटर नमनवीर सिंह बरार सोमवार की सुबह मोहाली स्थित अपने घर पर मृत पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार बरार ने आत्महत्या की है। वहीं बरार के परिवारवालों का कहना है कि हमे नहीं पता है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। बरार का पोस्टमार्टम फेज 4 स्थित सिविल अस्पताल में कराया गया। नमनवीर की बड़ी बहन डॉक्टर प्रभसुखमान भी ट्रैप शूटर हैं, जबकि पिता बिजनेसमैन हैं। वर्ष 2009 में बरार परिवार पजाब के फरीदकोट से मोहाली शिफ्ट हुआ था।

 नमनवीर ने अपनी पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी से की थी, साउथ कोरिया में 2015 में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्स्टी गेम्स में नमनवीर ने अंकुर मित्तल और असगर हुसैन खान के साथ डबल ट्रैप टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था। इसी साल उन्होंने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपिनयशिप में कांस्य पदक जीता और अगले साल एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप जोकि हॉलैंड में हुई थी वहां नमनवीर ने ब्रांज मेडल जीता था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *