मुख्यमंत्री चौहान ने कुरैशी के निधन पर शोक व्यक्त किया
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दैनिक आचरण, ग्वालियर के प्रधान संपादक ए.एच. कुरैशी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कुरैशी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। सामाजिक विषयों पर वे अपने विचार अन्य मंचों पर भी रखते थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कुरैशी की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
