50 हजार की टी-शर्ट पहन लाल सिंह चड्ढा के सेट पर पहुंचीं करीना कपूर, हो गईं ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान मां बनने के बाद से एक बार फिर से पहले की तरह सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने लाल सिंह चड्ढा के बचे हुए शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वे काम करती नजर आई थीं। अब काम से एक छोटा सा ब्रेक लेने के बाद करीना ने वापसी कर ली है। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं जिसमें वे फिल्म के लीड एक्टर आमिर खान संग नजर आ रही हैं।  आमिर इस दौरान रेड टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा करीना भी कैजुअल लुक में हैं। वे इस दैरान एक प्रिंटेड व्हाइट टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं। ब्लैक जीन्स के साथ उन्होंने बूट्स भी पहने हैं। करीना ने सनग्लासेस लगा रखे हैं और बेहद कूल लग रही हैं।  मगर जब फैंस को इस बारे में पता चला कि करीना कपूर खान ने जो टी-शर्ट कैरी की हुई है उसकी कीमत तो 50 हजार रुपए है तो उन्होंने करीना को ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने कहा कि वो इतने रुपये में 500 टी-शर्ट खरीद सकते हैं। एक शख्स ने लिखा कि इस टी-शर्ट के लिए 200 रुपये काफी है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इन रुपयों से कुछ गरीब बच्चों का पेट भरा जा सकता है। विरल भियानी द्वारा ये डीटेल्स शेयर करने के बाद कमेंट सेक्शन में ट्रोल्स की जैसे बाढ़ सी आ गई। बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेस में से एक करीना कपूर खान को उनकी एक टी-शर्ट की वजह से ट्रोल का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *