T20 WC के बाद विराट कोहली कप्तानी से देंगे इस्तीफा?: रिपोर्ट
मुंबई
इस साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा भारत के अगले वनडे और टी-20 कप्तान बन सकते हैं. वहीं, मौजूदा कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए टी20 और वनडे टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं.
कोहली छोड़ेंगे कप्तानी?
खबरों के अनुसार विराट कोहली ने इस मामले पर रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट से लंबी बातचीत की है. विराट कोहली पिता बनने के बाद बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए यह कदम उठा सकते हैं. विराट कोहली कप्तानी छोड़ने की खुद घोषणा करेंगे. विराट कोहली का मानना है कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने और दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज बनने के लिए वापस जाने की जरूरत है.
सूत्रों ने कन्फर्म करते हुए कहा कि 32 साल के विराट कोहली, जो इस समय सभी फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं और भारत के अबतक के सबसे सफल कप्तान हैं, ने 34 साल के रोहित शर्मा के साथ कप्तानी की जिम्मेदारियों को शेयर करने का फैसला किया है। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोहली ने पिछले कुछ महीनों में रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट के साथ इस मुद्दे पर लंबी चर्चा की है।
सूत्रों ने कहा है कि तीनों फॉर्मेट में कप्तानी के दबाव के चलते कोहली की बल्लेबाजी पर असर पड़ रहा है। कोहली का भी मानना है कि सभी फॉर्मेट में उनकी बल्लेबाजी को अधिक समय और अधिक स्पीड की जरूरत है। उन्होंने कहा, ' विराट खुद इसकी घोषणा करेंगे। वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की जरूरतों से अवगत हैं। उन्हें इसलिए दुनिया का सबसे बेस्ट बल्लेबाज कहा जाता है क्योंकि उन्हें अपनी बल्लेबाजी के बारे में पता है। 2022 और 2023 के बीच भारत को दो वर्ल्ड कप (वनडे और टी-20) खेलने हैं, ऐसे में कोहली की बल्लेबाजी अहम मानी जा रही है।'
