एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी की फिटनेस लाखों लोगों के लिए प्रेरणा
सामंथा अक्किनेनी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक हैं। एक्ट्रेस, मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ में भी नजर आ चुकी हैं। सामंथा साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की बहू और नागा चैतन्य की वाइफ हैं। फिल्मों में अपनी धांसू एक्टिंग करने के अलावा सामंथा अपनी स्टाइल और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का फैशन सेंस हमेशा सुर्खियों में रहता है।
वहीं, बात फिटनेस की करें तो सामंथा टॉलीवुड कीसबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने खुद को काफी अच्छे से मेंटेन किया है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस अपने वर्कआउट वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिससे फैंस को अपनी फिटनेस रूटीन के बारे में जानकारी मिलती है।
सामंथा अक्कीनेनी ने एक इंटरव्यू में अपने फिटनेस सीक्रेट का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जिम जाने से पहले वह काफी वेट करती हैं और काफी एनर्जी बर्न करती हैं। जिम करने के बाद, वह अपना प्रोटीन शेक पीती हैं जो कि शाकाहारी है। इसके अलावा हाइड्रेट रखने के लिए वे अधिक मात्रा में पानी पीती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि पानी पीना सबसे जरूरी है, क्योंकि यह आपको हाइड्रेट रखता है।
लाखों के लिए प्रेरणा हैं सामंथा
सामंथा के वर्कआउट वीडियो जिम जाने के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। यदि आपने कभी सोचा है कि सामंथा के फिट शरीर के पीछे क्या रहस्य है? तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। ताकि आप भी उनकी फिटनेस टिप्स के जरिए खुद को मेंटेन करना का विचार करें। आज हम आपके लिए लाए हैं उनके फिटनेस सीक्रेट्स, जो निश्चित रूप से आपको जिम जाने और उन अतिरिक्त पाउंड को कम करने के लिए प्रेरित करेंगे।
सामांथा की डाइट
अपनी डेली डाइट के बारे सामंथा ने बताया कि, 'नाश्ते के लिए अंडे लेती हूं, क्योंकि मेरे पास ज्यादा रोटियां नहीं रहती हैं। मुझे एवोकैडो पसंद है। दोपहर के भोजन में फिश या लैंब (भेड़ का बच्चा) के अलावा भारतीय सब्जियां लेती हूं। मैं चावल नहीं खाती, लेकिन मैं बाजरा बहुत खाती हूं। रात के खाने में बाजरा के फूड का ही सेवन करती हूं।'
सिलंबम एक्सरसाइज
अभिनेत्री अक्सर योग के अन्य रूपों का अभ्यास करना सुनिश्चित करती है। वह सिलंबम नामक एक भारतीय मार्शल आर्ट फॉर्म का अभ्यास करती हैं। ये मुद्रा हर किसी के लिए आसान नहीं है लेकिन सामंथा इसे सजगता के साथ कर लेती हैं। उन्होंने इसकी काफी लंबे वक्त तक प्रैक्टिस की है।
जिम नहीं तो जॉगिंग करती हैं
अभिनेत्री का फिटनेस के प्रति जबरदस्त उत्साह है। जब कभी वह जिम, नहीं तो जॉगिंग के लिए बाहर जाती हैं। जिम में सामंथा डम्बल के साथ स्प्लिट स्क्वैट्स करती हैं।
पिछले दिनों उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें एक्ट्रेस बारबेल हिप थ्रस्ट करते हुए देखी गई थीं, जो ग्लूट्स में ताकत पैदा करता है और ये एक्सरसाइज बाकी किसी भी अन्य लोअर-बॉडी वर्कआउट से बेहतर है।
