21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रारंभ

बिलासपुर
21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई है। जिसमें बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग के 932 बालक एवं बालिकाएं शामिल हो रहे हैं। जिनमें बिलासपुर संभाग से 234, दुर्ग संभाग से 234, रायपुर संभाग से 174, सरगुजा संभाग से 157 एवं बस्तर संभाग से 133 बालक एवं बालिकाएं विभिन्न खेल प्रतियोगिता में शामिल हो रहे है। 14 सितम्बर 2021 तक यह शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता चलेगी। जिसमें दिग्विजय स्टेडियम बास्केटबॉल मैदान में रोपस्कीपिंग व बास्केटबॉल, शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय हॉल में योगमुडो (मार्शल आर्ट), अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी तथा सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बच्चों में खेल प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के लिए उत्साह एवं उत्सुकता है।

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदेन अध्यक्ष तथा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने निर्देशन में बालक-बालिकाओं को आवासीय, भोजन एवं यातायात की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम ने बच्चों तथा उनके कोच से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल भावना, अनुशासन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करें। यहां से चयनित सर्वेश्रेष्ट खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *