चांदनी चौक में रात 12 बजे तक खुलेगी स्ट्रीट फूड की दुकानें : केजरीवाल

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चांदनी चौक की पहचान अब टूटी सड़कें, बिजली के लटकते तार और जाम नहीं होगा। इस विरासत को संजोने के लिए दिल्ली सरकार के पूनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य के चलते चांदनी चौक दिल्ली का प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है। उन्होंने यह बाते रविवार को चांदनी चौक के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पर्यटक चांदनी चौक में रात 12 बजे तक स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकेंगे। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चांदनी चौक से दिल्ली की पहचान होती है। पूरे देश ही दुनिया में दिल्ली के साथ चांदनी चौक का नाम जरूर लिया जाता है। उसकी भी जो तस्वीर निकलकर आती थी वह थी ट्रैफिक जाम, चारों तरफ लटकते हुए बिजली के तार। मगर बीते तीन साल के अंदर दिल्ली सरकार ने चांदनी चौक के पुनर्विकास और सुंदरीकरण योजना शुरू की जो आज पूरा हो गया है। इसे देखे के लिए केवल चांदनी चौक के लोग ही नहीं, बल्कि पूरे दिल्ली के लोग आ रहे हैं। लाल किला से फतेहपुरी मंस्जिद तक का यह पूरा स्ट्रेच लगभग 1.4 किलोमीटर का है। केजरीवाल ने कहा कि इस पूरे स्ट्रेच (सड़क) को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अभी हमारी और भी बहुत सारी योजनाएं हैं। जिसमें हम रात 12 बजे तक चांदनी चौक खोलने का है। हमें पता चला है कि लोग रात 12 बजे तक यहां टहलने के लिए आते है। इसलिए हमने इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का फैसला किया है जिससे रात में भी लोग आ सके। इसलिए यहां पर रात 12 बजे तक स्ट्रीट फूड की अनुमति रहेगी, ताकि रात में लोग यहां पर आ सकें और खाने का आनंद ले सकें। जब मार्केट बंद हो जाएगी, तो यहां पर स्ट्रीट फूड प्वाइंट्स खोले जाएंगे। कार्यक्रम में मौजूद शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा आज चांदनी चौक की मुख्य सड़क दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह पुनर्विकास कार्य एक झलक है कि कैसे दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में आवाजाही के लिए यहां पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाया जाएगा जो कि हेरिटेज लुक वाले होंगे। पहले चरण में 11 ई-कार्ट चलाया जाएगा। परिवहन विभाग ने इसकी निविदा जारी कर चुकी है।

चांदनी चौक पुनर्विकास योजना का एक नजर में
27 अगस्त 2018 को चांदनी योजना पूनर्विकास योजना मंजूर हुई।
10 मार्च 2019 के बाद इसपर काम शुरू हो गया।
05 जोन में डेढ़ किलोमीटर सड़क को बांटकर काम किया गया।
12 सितंबर 2021 में आधिकारिक तौर पर उद्घाटन हुआ।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *