रातापानी अभ्यारण्य में 103 विभिन्न प्रजाति की तितलियों की हुई खोज

भोपाल
रातापानी अभ्यारण्य में शुक्रवार से रविवार तक चले तितली सर्वेक्षण के दरम्यान 14 राज्य के 88 विशेषज्ञों ने 21 कैम्प के 80 ट्रेल्स पर पैदल गश्ती कर 103 विभिन्न प्रजाति की तितलियों की खोज कर सूचीबद्ध कर लिया है।

सर्वेक्षण में अत्यन्त दुर्लभ प्रजाति में पंचमढ़ी बुश ब्राउन, एंगल्ड पायरेट, ब्लैक राजा, नवाब कॉमन ट्री ब्राउन, ट्राई-कलर्ड पाइड प्लेट तितली मिली हैं। इस सर्वेक्षण में वाइल्ड वारियर्स और तिंसा फाउंडेशन की विशेष भागीदारी रही है।

सर्वेक्षण के अंतिम दिन अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक क्रमश: श्री के. एमन और श्री संजय शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *