चीन ने अमेरिका को दी 9/11 से ‘भयानक हमले’ की चेतावनी
बीजिंग
चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के एडिटर ने अमेरिका में फिर से भयानक हमले की चेतावनी दी है। उन्होंने अमेरिका पर आतंकवाद के नाम पर दोहरा रविया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि चीन को अपना सबसे बड़ा दुश्मन माननकर अमेरिका बहुत ही बड़ी गलती कर रहा है। दरअसल, चीन उइगर मुसलमानों के साथ उसके बर्ताव पर पश्चिमी देशों के रवैये से चिढ़ा हुआ है और यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि वह उनको तबाह करने पर तुला हुआ है। बता दें कि अमेरिका ने एक दिन पहले ही दुनिया के सबसे भयानक आतंकी हमले की दूसरी बरसी मनाई है।
चीन की अमेरिका में और भयानक हमले की चेतावनी ग्लोबल टाइम्स के एडिटर हू शिंजिन ने 9/11 हमले की 20वीं बरसी पर अमेरिका पर और भी 'भयानक हमले' की भविष्यवाणी की है। हू ने ट्वीट किया है, '11 सितंबर का आत्मघाती हमला 19 आतंकवादियों ने किया था, लेकिन वह आतंकवाद का 'आत्मघाती हमला' हमला नहीं था। आतंकवाद अगले भयानक हमला करने के लिए अपनी शक्ति को इकट्ठा करेगा। समय बताएगा कि चीन को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानना अमेरिका की गलती है।'
अमेरिका में हुआ था दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी हमला यह ध्यान देने वाली बात है कि चीन और अमेरिका में संबंध इतने खराब हो चुके हैं कि अमेरिका के सहयोगियों ने भी उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र शिंजियांग में मुस्लिम उइगरों की प्रताड़ना के लिए बीजिंग के खिलाफ पाबंदियां लगा दी हैं। बता दें कि अल-कायदा के 19 आतंकवादियों ने 11 सितंबर, 2001 को 4 हवाई जहाजों को हाईजैक कर लिया था। आतंकियों ने दो हवाई जहाज न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा दिया था। तीसरा जहाज पेंटागन के पश्चिमी हिस्से में गिरा था और आखिरी जहाज टारगेट पर पहुंचने से पहले ही पेन्सिलवेनिया में क्रैश कर गया था। इन हमलों में करीब 3,000 लोगों की जानें चली गई थीं। (दूसरी तस्वीर-फाइल) अमेरिका ने शनिवार को मनाई आतंकी वारदात की बरसी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उस आतंकवादी घटना को देशभक्ति और राष्ट्रीय सेवा और स्मरण दिवस के रूप में समर्पित किया है।
