पेट्रोल पंप कर्मचारी का मोबाइल पार करने वाला आटो चालक गिरफ्तार

चांपा
पंप में पेट्रोल डलवाने के दौरान पंपकर्मी का मोबाइल चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल जब्त कर उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी चांपा निवासी सूरज सहीस (28) पिता बजरंग सहीस थाना पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह चांपा स्थित टिंकु मेमन के पट्रोल पंप में कार्य करता है. 11 सितम्बर को ड्यूटी दौरान रात लगभग 3:30 बजे भरत महंत आटो लेकर आया और 500 रूपए देकर, आटो में 300 रूपए का पेट्रोल डलवाया।मगर सूरज के पास उसे वापस लौटाने के लिए 200 रूपए चिल्हर नहीं था. ऐसे में सूरज चिल्हर लेने पेट्रोल पंप के पास बने रूम अंदर गया चिल्हर लेकर वापस आकर भरत महंत को 200 रूपए वापस किया. जिसके बाद आरोपित भरत महंत वहां से चला गया. प्रार्थी द्वारा अपने मोबाईल सैमसंग जे-7 प्राइम कीमती 5 हजार रूपए को पेट्रोल पंप के पास रखा था जिसे देखा तो उक्त मोबाइल रखे हुए स्थान पर नहीं था।

प्रार्थी द्वारा पेट्रोल पंप में लगे सीसी टीवी कैमरे से देखा तो उसके मोबाइल को आटो चालक रेलवे स्टेशन जवाहर पारा चांपा भरत महंत (22) पिता महेश दास महंत द्वारा चोरी किया था. पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपित आटो चालक के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस ने संदेही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने पेट्रोल पंप कर्मी का मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर चोरी की मोबाइल उसके घर से जब्त की है पुलिस ने आरोपित युवक भरत महंत के खिलाफ जुर्म दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया।

शहीद के पिता के खाते से 14 लाख की ठगी, मामले में भूतपूर्व सैनिक गिरफ्तार दो आरोपित फरार
जांजगीर-चांपा. शहीद होने के बाद शासन से मिली सहयोग राशि को पिता के खाते से एटीएम के माध्मम से 14 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपित भूत पूर्व सैनिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य दो आरोपित अब भी फरार है. पुलिस उनकी पतासाजी में जुटी है.

पुलिस के अनुसार शिवरीनारायण थाना अंतर्गत कामता निवासी गोपी कश्यप पिता सुकलाल कश्यप का बेटा गिरिवर कश्यप का कुछ माह पूर्व थल सेना में आरक्षक के पद पर चयनित हुआ. नियुक्ति आदेश मिलने बाद वह मध्यप्रदेश के सागर में उसका प्रशिक्षण चल रहा था. प्रशिक्षण के दौरान बंदूक साफ करने के दौरान गोली चलने से उसकी मौत हो गई. उसके शहीद होने के बाद शासन द्वारा उसके पिता गोपी कश्यप को 44 लाख रूपए सहायता राशि के रूप में उसके खाते में जमा किया गया.  शिवरीनारायण के एसबीआई शाखा में बचत खाता में रकम जमा था. रूपए मिलने के बाद उन्होंने बैंक में एटीएम के लिए आवेदन किया. कुछ माह बाद उनके पते में पोस्ट के माध्यम से एटीएम आया.

मगर जानकारी के अभाव में उन्होंने एटीएम एक्टिव ही नहीं किया, इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा अलग-अलग कर 20 अक्टूबर 2020 से लेकर 18 फरवरी तक उनके खाते से लगभग 14 लाख रुपए पार कर दिया. 19 फरवरी को गोपी एटीएम कार्ड को एक्टिवेट कराने के लिए बैंक पहुंचे और खाते में जमा रुपए की जानकारी ली. इस दौरान उनके खाते से एटीएम के माध्यम से 14 लाख रुपए आहरण करने की जानकारी मिली. ऐसे में उन्होंने अब तक एटीएम का उपयोग नहीं करने की बात बैंक प्रबंधन से कही और अपने पास रखे एटीएम की जानकारी उन्हें दी. इस दौरान उनके पास रखा एटीएम किसी अन्य व्यक्ति के नाम से होने की जानकारी मिली। ऐसे में उन्होंने इसकी शिकायत थाना पहुंचकर पुलिस से की. पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ 420 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया. विवचेना के दौरान पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने संदेही भूतपूर्व सैनिक खरौद निवासी शिव शंकर राही को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने शहीद के पिता के खाते से रूपए आहरण करने की बात कबूल की. पूछताछ में उसने बताया कि उसका बेटा थल सेनाभ्यास दौरान सागर (म0प्र0) में मृत्यु होने पर मृतक के पिता के बैंक खाते में बहुत बड़ी रकम जमा होने एवं प्रार्थी की निरक्षरता का फायदा उठाते हुये उसके एटीएम कार्ड को बदल कर उसके खाते से 2 लाख 16 हजार रूपए आहरण कर लिया साथ ही प्रार्थी के एटीएम कार्ड को अपने दोस्त कसडोल थाना अंतर्गत संडी निवासी धर्मेन्द्र चौहान को दे दिया. जिसके बाद उसने ग्रामीण के उक्त खाते से अलग-अलग कर 5-7 लाख रुपए आहरण कर लिया। साथ ही उसने अपनी महिला मित्र इलाहाबाद निवासी सुमन का मोबाईल नंबर प्रार्थी के खाता नंबर में जोड?ा एवं उसके द्वारा भी कुछ रकम आहरित किया जाना बताया पुलिस ने आरोपित भूतपूर्व सैनिक शिव शंकर राही (40) पिता समेलाल राही के बयान के आधार पर उसके खिलाफ जुर्म दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस फरार आरोपित धर्मेंद्र चौहान व सुमन की पतासाजी में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *