डोनाल्ड ट्रंप के आपत्तिजनक बोल, कहा- जब मैं राष्ट्रपति था तो मार्क जुकरबर्ग मेरा $%$%$ चाटने आता था 

वॉशिंगटन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब तक सत्ता में रहे, वो अपने बयानों और अपने उठाए गये कदमों के लिए जाने जाते रहे। लेकिन, सत्ता से बाहर होने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप लगातार विवादित बयान देते रहते हैं। सोशल मीडिया से बैन किए जा चुके डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा रह-रहकर बाहर आता रहता है और इस बार उन्होंने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के बारे में काफी अपशब्दों का प्रयोग किया है। 

डोनाल्ड ट्रंप के बिगड़े बोल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने फेसबुर के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा है कि जब वो राष्ट्रपति थे, और जब उनके पास पॉवर हुआ करती थी, उस वक्त जब फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग उनसे मिलने व्हाइट हाउस आया करते थे, तो जुकरबर्ग उनका #%#%#%#% चाटते थे। डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान की काफी आलोचना की जा रही है। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त पूरी ताकत के साथ अमेरिका में अगली बार होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और लगातार वो अपने लिए प्रचार कर रहे हैं। और इसी के तहत उन्होंने फॉक्स न्यूज को इंटरव्यू दिया था, जहां उन्होंने काफी आपत्तिजनक बातें बोली हैं। 

ट्रंप पर दंगा भड़काने का आरोप आपको बता दें कि इसी साल अमेरिका की संसद, जिसे कैपिटल हिल कहा जाता है, वहां डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने 6 जनवरी को दंगा किया था और संसद को बंधक बनाने की कोशिश की थी। आरोप है कि ट्रंप के एक भाषण के बाद उनके समर्थकों ने कैपिटल हिल को बंधक बनाने की कोशिश की थी। उस दंगे में कम से कम 6 पुलिसवाले मारे गये थे। संसद भवन पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव भी लाया गया था, हालांकि वो अमेरिकी सीनेट में पास नहीं हो पाया। लेकिन, कैपिटल हिल हिंसा के बाद कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने डोनाल्ड ट्रंप को स्थाई तौर पर प्रतिबंधित कर दिया।

जिसमें फेसबुक के अलावा ट्विटर और यूट्यूब भी शामिल हैं। फेसबुक ने 2 महीने पहले डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को एक्टिव किया जाए या नहीं, उसे लेकर समीक्षा बैठक की थी, जहां तय किया गया कि ट्रंप का अकाउंट स्थाई बंद ही रखा जाएगा, क्योंकि ट्रंप अभी भी लोगों को भड़काने वाले बयान दे रहे हैं। लिहाजा फेसबुक को लेकर डोनाल्ड ट्रंप भारी गुस्से में रहते हैं। ''बेहद बीमार है जुकरबर्ग'' डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि, ''ये लोग बीमार हैं। वह (ज़ुकरबर्ग) व्हाइट हाउस में आने के लिए मेरा #%#%# चाटा था।'' ट्रंप ने कहा कि, वह और उसकी प्यारी पत्नी मेरे साथ व्हाइट हाउस में डिनर किया करते थे। फिर आप देखते हैं कि वे मेरे बारे में क्या करते हैं और ये सिर्फ पागलपन है। आपको बता दें कि ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज पर ग्रेग गुटफेल्ड को काफी विवादित इंटरव्यू दिया है। फेसबुक और ट्विटर के द्वारा प्रतिबंधित होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इन दोनों प्लेटफॉर्म के खिलाफ मुकदमा दायर कर रखा है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *