इराक के एरबिल एयरपोर्ट के पास विस्फोटक से लदे ड्रोन से हमला 

 बगदाद
 इराक के एरबिल इंटरनेशल एयरपोर्ट के पास जहां पर अमेरिकी सेना का ठिकाना है वहां पर शनिवार को ड्रोन से हमला किया गया है। इराक के कुर्दिश सिक्योरिटी अधिकारी ने इस हमले की पुष्टि की है। जानकरी के अनुसार शुरुआत में यह कहा गया था कि तीन रॉकेट से एयरपोर्ट के करीब हमला किया गया है। लेकिन बाद में कुर्दिश काउंटर टेररिज्म की ओर से कहा गया कि यह हमला विस्फोटक से लदे ड्रोन से किया गया है। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है । चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने 6 धमाकों की आवाज सुनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *