होलकर एयरपोर्ट एयरपोर्ट पर नवंबर से 26 विमानों की पार्किंग

इंदौर
 देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आखिरकार 15 विमानों की पार्किंग तैयार हो गई है। नवंबर में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इसका शुंभारभ करेंगे। एयरपोर्ट पर नवंबर से एक समय में 26 विमान खड़े हो सकेंगे।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार एयरपोर्ट पर 15 विमानों की पार्किंग बनाने का काम चल रहा है। इसमें से 10 एयर बस और पांच एटीआर विमान होंगे। इसके बाद पार्किंग की क्षमता बढ़कर 26 हो जाएगी। कोरोना के कारण इस काम में देरी हुई है अन्यथा यह काम पहले ही पूरा हो जाता। हालांकि अब काम अंतिम चरण में है। एयरपोर्ट पर पहले से 11 विमानों की पार्किंग है। जिसमें से दो का उपयोग निजी उड़ान कंपनी इंडिगो द्वारा किया जाता है।

इसके अलावा एयरपोर्ट पर समानांतर टैक्सी-वे बनाने का काम भी चल रहा है। जिससे रनवे लैंडिंग के तत्काल बाद फ्री हो जाएगा। अभी किसी विमान के लैंड करने पर विमान रन-वे के अंतिम छोर पर जाता है और वहां से यू-टर्न लेकर वापस एप्रिन में आता है। जिससे हर बाद रन-वे कम से कम पांच मिनट के लिए ब्लॉक हो जाता है। जिससे दूसरे आने वाले विमान को कई बार इंतजार भी करना होता है, लेकिन अब यह समस्या खत्म हो जाएगी।

65 करोड का काम 50 करोड़ में पूरा

सूत्रों ने बताया 15 विमानों की पार्किंग बनाने के काम की लागत 65 करोड़ रुपये थी, लेकिन इस काम को 50 करोड़ रुपये में ही पूरा कर लिया गया है। कोरोना के कारण इसमें देरी हुई है अन्यथा यह काफी पहले ही पूरा हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *