मनरेगा योजना में 1 हजार 115 निर्माण विकास कार्य पूर्ण

मुरैना
गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मुरैना जिले में 1 हजार 115 निर्माण विकास कार्यो को पूर्ण किया गया है। संयुक्त आयुक्त विकास श्री राजेन्द्र सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक 407 निर्माण विकास कार्य मुरैना जिले के आदिवासी विकासखण्ड पहाडगढ़ में पूर्ण किये गये है। सबलगढ़ में 185, कैलारस में 141, पोरसा में 134, मुरैना जनपद पंचायत में 88 और अम्बाह में 59 निर्माण विकास कार्य पूर्ण किये गये है।

उल्लेखनीय है कि मनरेगा योजना के तहत जरूरतमंद ग्रामीण लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के मकसद से निर्माण विकास कार्य खोले जाते है, इसमें जरूरतमंद ग्रामीणों को पर्याप्त रोजगार मिले, उन्हें मजदूरी का पैसा मिले, जिससे वह अपने घर-गृहस्थी चला सकें, अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। वर्तमान में मुरैना जिले में 18 हजार 536 जरूरतमंद लोगों को मस्टर जारी किये गये है। इनमें से 17 हजार 567 जरूरतमंद लोग मजदूरी कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *