भू-संपदा अपीलीय अधिकरण में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित

भोपाल

मध्यप्रदेश भू-संपदा अपीलीय अधिकरण भोपाल में 11 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 3 प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति से किया गया। यह प्रकरण 58 लाख 14 हजार 516 रुपए की लेनदारी से संबंधित थे।

रजिस्ट्रार मध्यप्रदेश भू-संपदा अपीलीय अधिकरण सचिन जैन ने जानकारी दी है कि लोक अदालत के लिए अधिकरण के सदस्य जे.एस. माथुर की अध्यक्षता में खंडपीठ गठित की गई थी। इसमें अधिवक्ता बृजेश परमार और रोहित शर्मा शामिल थे। समिति के समक्ष कुल 9 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इनमें से रश्मि नायक विरुद्ध आदिनाथ बिल्डर्स, मैसर्स अंसल हाउसिंग एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड विरुद्ध नवीन चड्ढा और ए जी-8 वेंचर्स लिमिटेड एवं अन्य विरुद्ध श्रीमती आस्था अग्रहरी वैश्य एवं अन्य के प्रकरणों का निराकरण किया गया। प्रकरणों का आपकी निपटारा होने पर पक्षकारों ने खुशी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *