देशभर में आज नीट की परीक्षा, कोविड-19 दिशानिर्देशों के साथ इन बातों का भी रखना होगा ध्यान 

 नई दिल्ली
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी)-2021 देशभर में आज रविवार (12 सितंबर) को होगी। 16 लाख से अधिक उम्मीदवार आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा देंगे। नीट ने देशभर के 202 शहरों में एग्जाम सेंटर बनाए हैं। नीट की परीक्षा न केवल कोरोना वायरस सावधानियों के बीच आयोजित की जाएगी, बल्कि उच्च सुरक्षा और एंटी-चीटिंग तंत्र का उपयोग किया जाएगा। एनटीए ने अन्य सुरक्षा जांचों के बीच जैमर, निरीक्षक, सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसके अलावा, प्रवेश समय से लेकर ड्रेस कोड तक भी कई नियम हैं जिनका छात्रों को पालन करना होता है। यदि आप नीट 2021 की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आपके लिए ये दिशानिर्देश जानने बहुत जरूरी है। 

नीट 2021 में इस साल 3 भाषाओं से लेकर इंटरनल चॉइस के विकल्प में कई बदलाव किए गए हैं। परीक्षा में इस बार छात्राओं को ड्रेस कोड और कई चीजों को साथ नहीं ले जाने की मनाही है। छात्राओं को कई महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों से गुजरना होगा। सभी परीक्षार्थियों को फेस मास्क और हाथ के दस्ताने पहनने होंगे। परीक्षा स्थल पर कोविड-19 सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *