80 फीसदी उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से कर रहे बिजली बिल का भुगतान
मुरैना
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल एवं ग्वालियर संभाग के निम्नदाब के विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से अपना बिजली बिल का भुगतान करने में अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। ऑनलाइन भुगतान पर कंपनी द्वारा 20 रूपये तक की छूट भी प्रदान की जा रही है। उच्चदाब श्रेणी के शत-प्रतिशत उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान करते हैं। चालू माह में कंपनी के विभिन्न जिलों के उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन माध्यम से करीब 50 करोड़ रूपये का भुगतान किया है। चालू माह में ऑनलाइन माध्यम से लगभग 80 फीसदी उपभोक्ताओं से भुगतान प्राप्त हो रहा है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान करें। उन्होंने कंपनी के उपाय एप के माध्यम से भी भुगतान का आग्रह किया है। साथ ही एम.पी.ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल चवतजंसण्उचब्रण्पद (नेट बैंकिंग, क्रेडिट, डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) फोन पे, अमेजान पे, गूगल पे एवं पेटीएम एप के माध्यम से बिल भुगतान कर सकते हैं।
