375 नलजल योजना प्रशासकीय स्वीकृति के लिये भेजी

मुरैना
जिले में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नलजल योजनाओं से घर-घर पानी प्रदाय करने का कार्य जारी है। पिछले दिनों 375 नलजल योजनाओं का प्रस्ताव बनाकर प्रशासकीय स्वीकृति के लिये भेजे गये है।
    
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की 478 ग्राम पंचायतों के 764 गांवों में से 35 गांवों में जल मिशन के तहत घर-घर पानी का कनेक्शन देकर शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। 78 गांवों में योजना के तहत नल कनेक्शन देने का कार्य प्रगति पर है। पिछले दिनों 317 नलजल योजनाओं के प्रस्ताव बनाकर प्रशासकीय स्वीकृति के लिये भेजा गया है। योजना के तहत 252 गांवों की डी.पी.आर तैयार करली गई है। जल निगम द्वारा 48 और मैकेनिकल द्वारा 17 ग्रामों में नल कनेक्शन देने का कार्य शुरू किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *