प्रतिभा समारोह: 10वी के विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
छतरपुर
महर्षि विद्या मंदिर देरी रोड द्वारा सीबीएसई की 10 वी में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक सादे समारोह के साथ मैडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छतरपुर विधायक श्री अलोक चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि श्री अनीस खान उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह की खास बात यह रही कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए उन्हें यह सम्मान उनके अभिवावकों के द्वारा ही दिलवाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 42 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए संम्मानित किया गया जिसमें से खुशबू शाक्यबर को 98.6 प्रतिशत , मुबीन अहमद खान को 98.4 प्रतिशत, हर्ष गोस्वामी को 97.6 प्रतिशत, युग अग्रवाल तथा विदित त्रिपाठी को 97 प्रतिशत, तनुराग श्रीवास्तव व कु. अक्षरा खरे को 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए संम्मानित किया गया।
छतरपुर विधायक श्री आलोक चतुर्वेदी ने कहा कि वास्तव में विद्यालय ने पूरे जिले में न केवल शिक्षा के उच्च मापदंड स्थापित किये है वल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण व सामाजिक मूल्यों के लिए भी जाना जाता है। वही अनीस खान ने कहा महर्षि स्कूल अपने आप छतरपुर के लिये बहुत बड़ी सौगात जहाँ शिक्षा के अलावा अनुसाशन ओर संस्कार की शिक्षा दी जाती है और प्राचार्य शर्मा जी जैसे योग्य गुरुओं की मेहनत से विद्यालय की अलग पहचान है। विद्यालय प्राचार्य सी के शर्मा ने अभिवावकों को छात्रों की इस सफलता पर वधाई देते हुए कहा कि विगत दो वर्षों में इस सफलता के पीछे विद्यालय के शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों का भी वहुत वड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य विद्यार्थियों का सीबीएसई की मेरिट लिस्ट में लाने का है और विद्यालय के शिक्षकों द्वारा इस ओर निरंतर प्रयत्न किए जा रहे है।
