आपस में शादी न करें कामकाजी लोग, होगी बेरोजगारी की समस्या खत्म : सांसद रेजाउल करीम

ढाका
बांग्लादेश के एक सांसद ने संसद में अजीब प्रस्ताव रखा। उन्होंने मांग की कि कामकाजी महिला-पुरुष के आपस में शादी करने पर रोक लगनी चाहिए। इससे बेरोजगारी खत्म होगी। उनके इस प्रस्ताव पर संसद में काफी मजाक भी उड़ाया गया।

बांग्लादेश के निर्दलीय सांसद रेजाउल करीम बबलू ने पिछले दिनों यह प्रस्ताव संसद में रखा। बबलू ने कहा, इस बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, क्योंकि कामकाजी पुरुष कामकाजी महिलाओं से शादी कर रहे हैं।

देश में बेरोजगारी का कारण कामकाजी जोड़ों के बीच हो रही शादियां हैं। यह कानून बनने पर देश में बेरोजगारी की समस्या खत्म हो जाएगी। बबलू के प्रस्ताव पर कई मंत्री हंस पड़े।

कानून मंत्री अनीसुल हक ने बबलू कहा कि वे इस तरह के प्रस्ताव पर विचार करने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *