28 तक चलेगी सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन

बिलासपुर
यात्रियों की सुविधा व मांग को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 07051/07052 सिकंदराबाद-छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन को आगामी 28 सितंबर तक जारी रखने का निर्णय लिया है। हालांकि इसके बाद भी परिचालन अवधि बढ़ सकती है, क्योंकि यात्रियों के बीच इस ट्रेन की मांग है।

सिकंदराबाद से छपरा के बीच चलने वाली इस ट्रेन का परिचालन कोरोना काल में शुरू हुआ था। हालांकि परिचालन की एक तिथि निर्धारित थी। जिसके तहत अंतिम तारीख समाप्त हो गई है। पर यात्री चाह रहे हैं इसकी सुविधा मिलती रहे। ताकि गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत न हो। इसीलिए अवधि बढ़ाई गई है। यह स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद से प्रत्येक रविवार को यानी 12, 19 एवं 26 सितंबर तथा छपरा से प्रत्येक मंगलवार को 14, 21 एवं 28 सितंबर चलेगी। कोच में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। मसलन ट्रेन में दो एसएलआर, छह सामान्य, पांच एसी-3, 10 स्लीपर सहित 23 कोच के साथ चलेगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यात्रियों को निर्देश दिया गया है कि उन्हें कोविड-19 के नियमों का पालन करना पड़ेगा। इसके साथ यात्रा की अनुमति उन्हीं यात्रियों को होगी जिनके पास कंफर्म बर्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *