रमेश साहू छत्तीसगढ़ साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सयुंक्त सचिव नियुक्त

जैजैपुर
नगर के युवा पत्रकार एवं समाजसेवी रमेश साहू को छत्तीसगढ़ साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सयुंक्त सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ती छत्तीसगढ़ साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश साहू द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू की सहमति से की गयी।

इसी साथ युवा प्रकोष्ठ के जंबो प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें क्रान्तिकुमार साहू अंकेक्षक एवं जिला साहू संघ जांजगीर चांपा चुनाव प्रभारी के अनुमोदन से रमेश साहू को प्रदेश सयुंक्त सचिव नियुक्त किया गया है। रमेश साहू वर्तमान में जिला साहू संघ जांजगीर चांपा के मीडिया प्रभारी पद का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं रमेश साहू का सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान को देखते हुए रमेश साहू को प्रदेश सँयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *