केन्द्रीय मंत्री गड़करी से श्रम एवं खनिज साधन मंत्री सिंह ने की सौजन्य भेंट

भोपाल

श्रम एवं खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से सौजन्य भेंट की। मंत्री सिंह ने पन्ना विधानसभा के अंतर्गत पन्ना-पहाड़ीखेरा मुख्य मार्ग का उन्नयन एवं चौड़ाई बढ़ाई जाने के लिए बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने पन्ना-पहाड़ीखेरा मुख्य मार्ग को शीघ्र सी.आर.आई.एफ. मद में शामिल कर स्वीकृत कर बजट उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *