विजय प्रजापति को गोरखपुर पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर, काजल हत्याकांड का था मुख्य आरोपी 

गोरखपुर
यहां काजल हत्याकांड में गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने काजल हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख रुपए के इनामी बदमाश विजय प्रजापति को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस की मानें तो विजय प्रजापति के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी आई कार्ड के जरिए बदमाश फरारी काट रहा था।

 देर रात पुलिस ने विजय प्रजापति के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान विजय प्रजापति ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। पुलिस ने भी फायरिंग की, इस दौरान पुलिस की गोली विजय प्रजापति को लग गई और वो घायल हो गया। जबकि विजय का साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बता दें, गगहा के चर्चित काजल सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी विजय प्रजापति फरार चल रहा था। हालांकि बदमाश की गिरफ्तारी के लिए एडीजी ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। गौरतलब है कि गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान गांव में रुपयों के लेन-देन के चक्कर में राजीव नयन सिंह को उन्हीं के गांव के निवासी और शातिर बदमाश विजय प्रजापति ने अपने साथियों के साथ पीट दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *